शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नीम खेरिया में महिला की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया गया
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्राम नीम खेरिया में रविवार सुबह दस बजे क़रीबन विनीता पत्नी मिथुन की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने महिला की मौत ट्रेन से कटने से होना बताया, जबकि मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।