जलालपुर: पोखर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में कोहराम
जलालपुर प्रखंड के विशनपुर गांव में रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे पोखर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनलाल बांसफोर के पुत्र रिंकू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रिंकू अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। रविवार की दोपहर पोखड़े के पास गया था। जहां पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।