भोरे: मोतीपुर गांव में पुलिस की कार्रवाई, 200 देशी शराब बरामद, बाइक जब्त, तस्कर गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में पुलिस ने कार्रवाई कर जहां 200 पीस बंटी बबली नामक देशी शराब बरामद कर लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहे तस्कर को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि बाइक पर शराब की तस्करी की जा रही है। जिसपर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की।