भोरे: भोरे में मतदाता पुनरीक्षण के चौंकाने वाले आंकड़े: 3.69 लाख में से 17.57% मतदाताओं के नाम हटेंगे, 41% अपडेट
भोरे विधानसभा क्षेत्र संख्या 103 में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार की दोपहर एक बजे चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। कुल 3.69लाख मतदाताओं को air फार्म वितरित किये गए। जिनमें 3.04 लाख कुल 82.43% लोगों ने फार्म वापस जमा किए। उन फर्मों में 91838 निर्धारित 11 प्रकार के दस्तावेजों के साथ जबकि 1.67 लाख से अधिक फार्म बिना किसी प्रमाण पत्र के प्राप्त।