बक्सर: महज 4 लीटर शराब तस्करी:: 19 वर्ष के युवक को 10 वर्ष की सजा, 5 लाख रूपए जुर्माना, 3 महीने में न्यायालय ने सुनाया फैसला
Buxar, Buxar | Jun 5, 2026 शराब तस्करी के एक मामले में विशेष उत्पाद कोर्ट-2 ने जिले के न्यायिक इतिहास की सबसे कठोर सजाओं में से एक सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास और 5 लाख रुपये जुर्माने की सजा दी है। जुर्माना नहीं देने पर आरोपी को एक वर्ष की अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतनी होगी। मामला 28 जनवरी 2026 का है।