खरगोन पुलिस ने कार से परिवहन करते दो आरोपियों को 11 पेटी अवैध शराब के गिरफ्तार किया है। बिस्टान थाना प्रभारी जितेंद्र बघेल ने बताया कि बायपास रोड पर नाकाबंदी की गई। यहां कुछ देर निगरानी रखने के बाद इंडिका कार आते नजर आई, जिसे घेराबंदी कर रोका गया। कार में 02 व्यक्ति बैठे थे।