खरगोन जिले के मोगावां व टिगरियांव गांव के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वेदा नदी पर 20 करोड़ रुपए के पुल निर्माण की घोषणा की थी। प्रदेश सरकार का फरवरी में इस पुल को लेकर बजट स्वीकृत हुआ, लेकिन बजट के 4 माह बाद भी फूल का ड्राइंग व एस्टीमेट तय नहीं हुआ। इस बारिश में भी क्षेत्र के 25 गांव के हजारों लोगों को वेदा की बाढ़ में जूझना पड़ेगा।