खरगोन में श्रावण मास में 20 जुलाई को कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में श्रद्धालु एक ही दिन में शहर के 84 शिवालयो मैं जल अभिषेक करेंगे। यात्रा की शुरुआत कुंदा किनारे स्थित बर्घटेश्वर मंदिर से होगी। यात्रा की तैयारी को लेकर पहाड़सिंह पुरा के चार रास्ते स्थित शिव मंदिर में बैठक आयोजित की गई।