खरगौन: जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला, जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता कर आंदोलन की दी चेतावनी
खरगोन में प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली पुलिस थाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामला एक वीडियो को लेकर है, जिसमें एक युवक को कथित रूप से मानव मल खिलाने की बात कही गई थी. इस मामले में जीतू पटवारी के हस्तक्षेप करने पर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसके बाद मामले ने पूरे प्रदेश में तूल पकड़ लिया था।