खरगोन में रविवार को इस्कॉन मंदिर राजपुरा में भगवानजगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। शाम 4:30 बजे श्रीश्रीराधा गोपीनाथ मंदिर से यात्रा की शुरुआत हुई। भगवानजगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के विग्रहों को सजे-धजे रथ मेंविराजमान किया गया। मंदिर के मुख्य द्वार से जैसे ही रथ यात्रा निकली, श्रद्धालुओंने हरिनाम संकीर्तन करते हुए भगवान के रथ को खींचा।