लातेहार: उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
लातेहार: समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आवास, राशन, जमीन, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। ग्राम तरवाडीह निवासी पिंकी देवी ने जर्जर मिट्टी के घर का हवाला देते हुए आवास योजना के तहत घर दिलाने की म