बहरोड़: बहरोड़ में 200 साल पुरानी हवेली का छज्जा गिरा, पास के मकान की छत में हुआ छेद, क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसे
बहरोड़ शहर में जर्जर भवनों से एक और हादसा होते-होते बचा। शुक्रवार सुबह 10 बजे पुरोहित परिवार की लगभग 200 साल पुरानी हवेली का छज्जा अचानक गिर गया। छज्जा गिरने से पड़ोसी भूपसिंह सैनी के कमरे की छत टूट गई और उसमें एक बड़ा छेद हो गया। कमरे में बंधा एक पशु घायल हो गया। घटना के समय कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।