सोनबरसा: छठ पर्व को लेकर कन्हौली मुखिया की पहल, पैक्स भवन के पास खराब सड़क पर डलवाई मिट्टी
छठ महापर्व को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोनबरसा प्रखंड के कन्हौली पंचायत के मुखिया अविनाश सुमन उर्फ सोनू मंडल ने सराहनीय पहल की है। पैक्स भवन के पास लंबे समय से खराब पड़ी सड़क पर मिट्टी भरवाकर मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है।सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।