भादरा: विदेशी पिस्तौल बरामदगी मामले में दो और आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
विदेशी पिस्तौल बरामदगी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार भादरा, 22 जुलाई। नोहर पुलिस ने विदेशी हथियार बरामदगी के चर्चित मामले में शेरड़ा निवासी राजीव (40) और उसकी पत्नी अंजू (37) को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2025 में तीन विदेशी पिस्तौल व 70 कारतूस बरामदगी के इस मामले में अब तक एक नाबालिग सहित 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।