राजपुर: राजपुर में नहर का नहीं पहुंचा पर्याप्त पानी , खेत अब भी प्यासे; मानसून की देरी से धान रोपनी प्रभावित
Rajpur, Buxar | Jul 10, 2026 राजपुर प्रखंड के सभी राजवाहों में सोन नहर का पानी आ चुका है, लेकिन अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच पाया है। समय पर मानसून नहीं आने से इस बार भी खेती पर संकट गहरा गया है। कृषि विभाग ने इस बार करीब 21,000 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य रखा है, लेकिन अब तक सिर्फ 2 प्रतिशत में ही धान की रोपनी हो सकी है। दर्जनों गांवों के किसान बिचड़ा बचाने में जुटे हैं।