फरसगांव: फूपगांव के युवा सुरेंद्र जैन ने बढ़ाया बस्तर का मान, मिला राज्य स्तरीय बेस्ट स्टेज एंकर का अवॉर्ड
रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ कलाकार सम्मान समारोह 2026 में कोंडागांव जिले के फुपगांव निवासी युवा मंच संचालक सुरेंद्र जैन को सर्वश्रेष्ठ मंचीय उद्घोषक (Best Stage Anchor) के सम्मान से नवाजा गया। उन्हें 'छत्तीसगढ़ की आवाज' सम्मान प्रदान किया गया। बस्तर अंचल के सबसे कम उम्र के उद्घोषकों में शामिल सुरेंद्र की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।