अंबाह: न्यायाधीश नवीन पाराशर ने शासकीय छात्रावासों में विद्यार्थियों को कानून के अधिकार बताए, साइबर अपराध से बचाव के टिप्स दिए
Ambah, Morena | Sep 23, 2026 अंबाह। जेल रोड स्थित शासकीय छात्रावासों में बुधवार सुबह 11 बजे विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। द्वितीय जिला न्यायाधीश नवीन पाराशर ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार, कर्तव्य, कानूनी प्रावधान और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। साथ ही बाल संरक्षण, शिक्षा का अधिकार, साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक किया।