बिंदकी: बिंदकी कस्बे में नवरात्र के मौके पर हुई डांडिया प्रतियोगिता, भारी संख्या में महिलाओं ने लिया भाग
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला घियाही गली स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री राधा कृष्ण संकीर्तन महिला मंडल द्वारा नवरात्र के मौके पर रविवार की शाम 5 बजे डांडिया तथा गरबा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। इस मौके पर अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।