Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

मुशहरी: चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा के दौरान अहियापुर थाना के राघोपुर पहुंचे।

Musahri, Muzaffarpur | Aug 7, 2021

MORE NEWS

प्रखंडों के दौरे पर निकले जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव, 

जनकल्याण, विकास कार्यों और बाढ़ तैयारी का लिया जायजा, लोगों की समस्याएं सुनी एवं समाधान किया 
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मुजफ्फरपुर, 23 जून, 2026

जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक व्यवस्था तथा बाढ़ आपदा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साहेबगंज, पारु एवं सरैया प्रखंड का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन की स्थिति तथा जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक  प्रणाली का उपयोग कर सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही नियमानुसार वेतन भुगतान किया जाए तथा कार्यालयी अनुशासन को हर हाल में बनाये रखा जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कर्मी प्रखंड मुख्यालय में उपस्थित रहें और सरकारी कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनता को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ आपदा की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों की स्थापना, सामुदायिक किचेन की व्यवस्था, नावों की उपलब्धता, गोताखोरों की सूची, मेडिकल टीमों की तैनाती तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की तैयारी पूरी तरह अद्यतन रखी जाय। साथ ही नियमित समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने में सक्षम हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रोटोकाल के अनुरूप कार्य करें और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से संबंधित सभी तैयारियों का समय-समय पर सत्यापन किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान जिले में शांति, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द बनाये रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करें और स्थानीय स्तर पर प्रभावी निगरानी बनाये रखें। उन्होंने शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर पर्व का शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जाय। उन्होंने अधिकारियों से स्थानीय स्तर पर संवाद और विश्वास का माहौल बनाये रखने पर भी जोर दिया।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाय। साथ ही समस्याओं के समाधान में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि आम लोगों को वास्तविक लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान ही सुशासन की पहचान है। इसलिए सभी अधिकारी आवेदनों के निष्पादन में गंभीरता बरतें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से वंचित न रहना पड़े।
जिलाधिकारी के इस दौरे को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, विकास योजनाओं की प्रगति तेज करने तथा संभावित बाढ़ एवं पर्व-त्योहारों के मद्देनजर तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम  है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रखंडों के दौरे पर निकले जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव, जनकल्याण, विकास कार्यों और बाढ़ तैयारी का लिया जायजा, लोगों की समस्याएं सुनी एवं समाधान किया ~~~~~~~~~~~~~~~~~~ मुजफ्फरपुर, 23 जून, 2026 जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक व्यवस्था तथा बाढ़ आपदा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साहेबगंज, पारु एवं सरैया प्रखंड का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन की स्थिति तथा जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली का उपयोग कर सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही नियमानुसार वेतन भुगतान किया जाए तथा कार्यालयी अनुशासन को हर हाल में बनाये रखा जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कर्मी प्रखंड मुख्यालय में उपस्थित रहें और सरकारी कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनता को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ आपदा की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों की स्थापना, सामुदायिक किचेन की व्यवस्था, नावों की उपलब्धता, गोताखोरों की सूची, मेडिकल टीमों की तैनाती तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की तैयारी पूरी तरह अद्यतन रखी जाय। साथ ही नियमित समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाय कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने में सक्षम हो। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रोटोकाल के अनुरूप कार्य करें और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से संबंधित सभी तैयारियों का समय-समय पर सत्यापन किया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान जिले में शांति, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द बनाये रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करें और स्थानीय स्तर पर प्रभावी निगरानी बनाये रखें। उन्होंने शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर पर्व का शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जाय। उन्होंने अधिकारियों से स्थानीय स्तर पर संवाद और विश्वास का माहौल बनाये रखने पर भी जोर दिया। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाय। साथ ही समस्याओं के समाधान में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि आम लोगों को वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक समाधान ही सुशासन की पहचान है। इसलिए सभी अधिकारी आवेदनों के निष्पादन में गंभीरता बरतें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से वंचित न रहना पड़े। जिलाधिकारी के इस दौरे को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, विकास योजनाओं की प्रगति तेज करने तथा संभावित बाढ़ एवं पर्व-त्योहारों के मद्देनजर तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Muzaffarpur, Bihar | Jun 23, 2026

प्रखंडों के दौरे पर निकले जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव, 

जनकल्याण, विकास कार्यों और बाढ़ तैयारी का लिया जायजा, लोगों की समस्याएं सुनी एवं समाधान किया 
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मुजफ्फरपुर, 23 जून, 2026

जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने मंगलवार को जिले के पारू प्रखंड का भ्रमण कर विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक व्यवस्था तथा बाढ़ आपदा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पारू प्रखंड का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन की स्थिति तथा जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक  प्रणाली का उपयोग कर सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही नियमानुसार वेतन भुगतान किया जाए तथा कार्यालयी अनुशासन को हर हाल में बनाये रखा जाए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रखंडों के दौरे पर निकले जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव, जनकल्याण, विकास कार्यों और बाढ़ तैयारी का लिया जायजा, लोगों की समस्याएं सुनी एवं समाधान किया ~~~~~~~~~~~~~~~~~~ मुजफ्फरपुर, 23 जून, 2026 जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने मंगलवार को जिले के पारू प्रखंड का भ्रमण कर विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक व्यवस्था तथा बाढ़ आपदा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पारू प्रखंड का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन की स्थिति तथा जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली का उपयोग कर सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही नियमानुसार वेतन भुगतान किया जाए तथा कार्यालयी अनुशासन को हर हाल में बनाये रखा जाए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Muzaffarpur, Bihar | Jun 23, 2026

मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक संपन्न, डीएम ने शांति एवं सद्भाव बनाये रखने तथा सहयोग की अपील की 
-------------------------
मुजफ्फरपुर, 
23 जून, 2026 

मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सफल एवं सुचारू आयोजन सुनिश्चित करने तथा जिले में विधि-व्यवस्था पूरी तरह संधारित रखने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जिला शांति समिति के सदस्यों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया और पर्व के दौरान शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे का वातावरण बनाये रखने हेतु समिति के सदस्यों ने आवश्यक सुझाव एवं फीडबैक प्रस्तुत किये।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने कहा कि मुहर्रम जिले का एक महत्वपूर्ण  पर्व है, जिसके आयोजन में सभी समुदायों की सहभागिता और सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को समय रहते समाप्त किया जा सके। उन्होंने समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल करने हेतु आश्वस्त किया।
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश  मिश्रा ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। जिले मे विधि व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रित रखने हेतु सभी महत्वपूर्ण बांछित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। जुलूस मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहेगा।
 मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले भर में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात किये जाएंगे। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को पूरी तरह सक्रिय रखा जायेगा। साथ ही साइबर सेल को भी विशेष रूप से अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है ताकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाए जाने वाले किसी भी गलत, भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाहपूर्ण संदेशों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
बैठक मे  स्पष्ट किया गया कि सोशल मीडिया पर गलत/भ्रामक सूचना, अफवाह अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट प्रसारित करने वालों पर कड़ी नजर रखी जायेगी। ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिलावासियों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और संदिग्ध संदेशों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी /पश्चिमी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में निकलने वाले ताजिया जुलूसों एवं अन्य कार्यक्रमों के निर्धारित रूटलाइन का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्गों की स्थिति, विद्युत तारों, सड़क की स्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्व समीक्षा कर संभावित समस्याओं का समाधान समय से पूर्व सुनिश्चित किया जाय। साथ ही पर्व के दौरान प्रभावी मॉनिटरिंग एवं सतत निगरानी रखने पर विशेष बल दिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग विशेषकर रात्रि के समय बढ़ाने का निर्देश दिया गया।  पुलिस को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने तथा स्थानीय लोगों से समन्वय बनाये रखने को कहा गया। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए भी विशेष कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया ताकि जुलूसों के दौरान आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में ध्वनि प्रदूषण एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रखने का निर्णय दोहराया गया। बैठक मे स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार के डीजे के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शहर की साफ-सफाई एवं नागरिक सुविधाओं पर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि जुलूस मार्गों एवं प्रमुख स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाय। इसके साथ ही, तापमान एवं धूल नियंत्रण तथा आम नागरिकों की सुविधा के लिए सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाय। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी दुरुस्त रखने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया।
बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने जिले के सभी नागरिकों से मुहर्रम पर्व के दौरान शांति, सद्भाव, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आम जनता के सहयोग से ही किसी भी पर्व का सफल आयोजन संभव है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने, प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने का आग्रह किया।
बैठक में जिला शांति समिति के सदस्य श्री विनय पाठक, श्री इरशाद हुसैन गुड्डू, प्रो. शब्बीर अहमद, श्री  के पी. पप्पू, श्री जितेंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एक स्वर में जिले में शांति एवं सामाजिक सौहार्द कायम रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की भी सराहना की गई।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

मुहर्रम को लेकर जिला शांति समिति की बैठक संपन्न, डीएम ने शांति एवं सद्भाव बनाये रखने तथा सहयोग की अपील की ------------------------- मुजफ्फरपुर, 23 जून, 2026 मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सफल एवं सुचारू आयोजन सुनिश्चित करने तथा जिले में विधि-व्यवस्था पूरी तरह संधारित रखने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जिला शांति समिति के सदस्यों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया और पर्व के दौरान शांति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे का वातावरण बनाये रखने हेतु समिति के सदस्यों ने आवश्यक सुझाव एवं फीडबैक प्रस्तुत किये। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने कहा कि मुहर्रम जिले का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसके आयोजन में सभी समुदायों की सहभागिता और सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को समय रहते समाप्त किया जा सके। उन्होंने समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक पहल करने हेतु आश्वस्त किया। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कांतेश मिश्रा ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। जिले मे विधि व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रित रखने हेतु सभी महत्वपूर्ण बांछित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। जुलूस मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहेगा। मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले भर में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात किये जाएंगे। किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को पूरी तरह सक्रिय रखा जायेगा। साथ ही साइबर सेल को भी विशेष रूप से अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है ताकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाए जाने वाले किसी भी गलत, भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाहपूर्ण संदेशों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। बैठक मे स्पष्ट किया गया कि सोशल मीडिया पर गलत/भ्रामक सूचना, अफवाह अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट प्रसारित करने वालों पर कड़ी नजर रखी जायेगी। ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिलावासियों से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और संदिग्ध संदेशों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी /पश्चिमी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में निकलने वाले ताजिया जुलूसों एवं अन्य कार्यक्रमों के निर्धारित रूटलाइन का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुलूस मार्गों की स्थिति, विद्युत तारों, सड़क की स्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्व समीक्षा कर संभावित समस्याओं का समाधान समय से पूर्व सुनिश्चित किया जाय। साथ ही पर्व के दौरान प्रभावी मॉनिटरिंग एवं सतत निगरानी रखने पर विशेष बल दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग विशेषकर रात्रि के समय बढ़ाने का निर्देश दिया गया। पुलिस को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने तथा स्थानीय लोगों से समन्वय बनाये रखने को कहा गया। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए भी विशेष कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया ताकि जुलूसों के दौरान आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में ध्वनि प्रदूषण एवं कानून-व्यवस्था के मद्देनजर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रखने का निर्णय दोहराया गया। बैठक मे स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार के डीजे के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शहर की साफ-सफाई एवं नागरिक सुविधाओं पर भी बैठक में विशेष चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि जुलूस मार्गों एवं प्रमुख स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाय। इसके साथ ही, तापमान एवं धूल नियंत्रण तथा आम नागरिकों की सुविधा के लिए सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाय। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी दुरुस्त रखने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने जिले के सभी नागरिकों से मुहर्रम पर्व के दौरान शांति, सद्भाव, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आम जनता के सहयोग से ही किसी भी पर्व का सफल आयोजन संभव है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने, प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने का आग्रह किया। बैठक में जिला शांति समिति के सदस्य श्री विनय पाठक, श्री इरशाद हुसैन गुड्डू, प्रो. शब्बीर अहमद, श्री के पी. पप्पू, श्री जितेंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एक स्वर में जिले में शांति एवं सामाजिक सौहार्द कायम रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की भी सराहना की गई। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Muzaffarpur, Bihar | Jun 23, 2026

प्रखंडों के दौरे पर निकले जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव, 

जनकल्याण, विकास कार्यों और बाढ़ तैयारी का लिया जायजा, लोगों की समस्याएं सुनी एवं समाधान किया 
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मुजफ्फरपुर, 23 जून, 2026

जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने मंगलवार को जिले के सरैया प्रखंड का भ्रमण कर विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक व्यवस्था तथा बाढ़ आपदा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सरैया प्रखंड का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन की स्थिति तथा जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक  प्रणाली का उपयोग कर सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही नियमानुसार वेतन भुगतान किया जाए तथा कार्यालयी अनुशासन को हर हाल में बनाये रखा जाए।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रखंडों के दौरे पर निकले जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव, जनकल्याण, विकास कार्यों और बाढ़ तैयारी का लिया जायजा, लोगों की समस्याएं सुनी एवं समाधान किया ~~~~~~~~~~~~~~~~~~ मुजफ्फरपुर, 23 जून, 2026 जिला पदाधिकारी श्री कुमार गौरव ने मंगलवार को जिले के सरैया प्रखंड का भ्रमण कर विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक व्यवस्था तथा बाढ़ आपदा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सरैया प्रखंड का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, कार्य निष्पादन की स्थिति तथा जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा की। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली का उपयोग कर सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही नियमानुसार वेतन भुगतान किया जाए तथा कार्यालयी अनुशासन को हर हाल में बनाये रखा जाए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Muzaffarpur, Bihar | Jun 23, 2026

जिलाधिकारी द्वारा साहेबगंज प्रखंड का भ्रमण कर बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ को कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से बनाने, मोहर्रम पर्व का शांति पूर्ण आयोजन करने, बाढ़ आपदा की पूरी तैयारी रखने तथा सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी द्वारा साहेबगंज प्रखंड का भ्रमण कर बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ को कर्मियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से बनाने, मोहर्रम पर्व का शांति पूर्ण आयोजन करने, बाढ़ आपदा की पूरी तैयारी रखने तथा सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Muzaffarpur, Bihar | Jun 23, 2026