पटियाली: पटियाली क्षेत्र के ग्राम बिजोरा स्वर्गद्वारी में मंदिर निर्माण के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की हुई मौत
पटियाली क्षेत्र के गांव बिजोरा स्वर्गद्वारी में मंगलवार को मंदिर निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय विश्वजीत उर्फ पौवा निर्माणाधीन बजरंग बली मंदिर में मजदूरी कर रहा था। लेंटर की तैयारी के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।