टाटीझरिया: टाटीझरिया प्रखंड में बैकयार्ड लेयर वितरण के तहत 13 लाभुकों को मिले 400-400 चिक्स, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
टाटीझरिया प्रखंड में बैकयार्ड लेयर वितरण के तहत 13 लाभुकों को मिले 400-400 चिक्स, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर। टाटीझरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत बैकयार्ड लेयर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कुल 13 चयनित लाभुकों के बीच 400-400 उन्नत नस्ल के चिक्स और पोषण सामग्री का वितरण किया गया।