उत्तरी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर बने इन फुटओवर ब्रिजों पर लगी लिफ्टें पिछले एक दशक से बंद पड़ी हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खास तौर पर बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सड़क पार करना एक बड़ी चुनौती बन गया है।