कालपी: कालपी में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रशासन का शिकंजा, दो ट्रक किए गए सीज, एसडीएम के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
Kalpi, Jalaun | Jun 17, 2026 कालपी में बुधवार दोपहर 3 बजे अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसडीएम अमित शेखर के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बालू से लदे दो ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। एक वाहन हाईवे पर पकड़ा गया, जबकि दोनों वाहनों को गल्ला मंडी कालपी परिसर में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। कार्रवाई में परिवहन, खनन व राजस्व विभाग की टीम शामिल रही।