डिंडौरी: लालपुर में वृद्ध महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन किया, अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
डिंडौरी जिले के लालपुर गांव में अज्ञात कारण के चलते वृद्ध महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिसके चलते वृद्ध महिला की तबीयत बिगड़ गई वृद्ध महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई अस्पताल चौकी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे शव का पीएम करा शव परिजनों को सौंपा और मामले की जांच कर रही है।