सूरजगढ़: पीरी बाजार क्षेत्र में शराब तस्करी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
शुक्रवार पूर्वाह्न 9 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. यह वीडियो पीरी बाजार थाना क्षेत्र में बेनीपुर रेलवे अंडरपास की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सवार दो तस्कर महुआ शराब लेकर अभयपुर की ओर से आ रहे थे.अंडर पास में सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई. तस्कर बाइक एवं शराब छोड़कर फरार हो गए. पुलिस के मुताबिक वहां कुछ नहीं मिला.