अररिया: जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए, कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 25 जनवरी तक डीएम ने लगाया प्रतिबंध
Araria, Araria | Jan 23, 2025 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अररिया जिला में अधिक ठंड तथा विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति है, जिसके कारण पढ़नेवाले छोटे बच्चों एवं छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिसको देखते हुए डीएम ने 25 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूलों के शैक्षणिक कार्य पर प्रतिबंध लगाया है.