अररिया: दियारी गांव में मकई के खेत में मिला एक महिला का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Araria, Araria | Jan 23, 2025 अररिया नगर थाना क्षेत्र के दियारी गांव में मकई के खेत में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.