अररिया: सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई
Araria, Araria | Jan 23, 2025 अररिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम डीएम अररिया अनिल कुमार, एसपी अंजनी कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया अनिकेत कुमार, मुख्य पार्षद, नगर परिषद अररिया विजय कमार मिश्रा और ज़िले के गणमान्य नागरिकों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।