अररिया: भूना रजूवा कोल में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला हुई घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 23, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के भूना रजूवा कोल वार्ड संख्या 01 में बच्चों बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में गुरुवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.