गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में लू का खतरा: मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल अलर्ट, 110 बेड और AC एंबुलेंस तैयार
गया में संभावित हीट वेव को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने बढ़ती गर्मी और तापमान में लगातार इजाफे को देखते हुए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. के.के. सिन्हा ने गुरुवार की सुबह 11 बजे बताया कि इस बार भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है, जिसे लेकर पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया गया है।