हुज़ूर: दशहरा पर आज मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में आंधी-बारिश का अलर्ट
Huzur, Bhopal | Oct 20, 2026 दशहरा पर आज मध्यप्रदेश के आधे हिस्से में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नर्मदापुरम और सागर संभाग के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए भोपाल में कलाकारों ने रावण के पुतलों को बरसाती से ढक दिया है। साल 2022 में बारिश के कारण पुतले नहीं जल पाए थे और उन्हें जलाने के लिए केरोसिन-पेट्रोल डालन