गुमला: उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू भंडारण पर कार्रवाई, 40,000 घनफीट बालू जब्त
Gumla, Gumla | Apr 2, 2026 उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर दिनांक 02.04.2026 को प्रातः लगभग 09:20 बजे अंतर्गत मौजा डुको में अवैध उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरुद्ध जिला टास्कफोर्स (खनन) द्वारा औचक जाँच एवं छापेमारी की गई।यह कार्रवाई अनुमण्डल पदाधिकारी राजीव नीरज की अध्यक्षता में अंचल अधिकारी, खान निरीक्षक,थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बलों की उपस्थिति में की।