कलेर: जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांवों में कार्यक्रम
Kaler, Arwal | Aug 13, 2026 अरवल जिले के पांचों प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को तिरंगे की गरिमा, महत्व और सम्मान की जानकारी दी। महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।