जमुई: एनकाउंटर और खुली छूट से अपराध नहीं रुकता, पुलिस को कानून के दायरे में काम करना चाहिए: सहरसा विधायक आईपी गुप्ता
Jamui, Jamui | Jun 26, 2026 भोजपुर के भरत तिवारी इनकाउंटर मामले में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक ने सरकार व कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला और सरकार को संविधान व कानून की नसीहत दी। इसका वीडियो शुक्रवार की सुबह 10 बजे सामने आई है। उन्होंने भरत तिवारी इनकाउंटर को गलत ठहराया है और सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।