इटावा: जिले के नोडल अधिकारी अमित कुमार सिंह ने निर्माणाधीन राम नगर रेलवे ब्रिज के कार्य का किया निरीक्षण, जनता ने रखी समस्याएं
Etawah, Etawah | May 24, 2025 जिले के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए IAS अमित कुमार सिंह ने शनिवार 1 बजे इटावा पहुंचकर 50 करोड़ या उससे अधिक लागत की परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने 74 करोड़ की लागत से शहर के रामनगर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान रामनगर के लोगों ने आपकी समस्या भी रखी