इटावा: आवास विकास में पत्नी के प्रेमी ने पति को धमकाया, क्षुब्ध होकर पति ने किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस जांच शुरू
Etawah, Etawah | May 24, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आवास विकास से कलयुग का एक और किस्सा सामने आया है जहाँ पत्नी के प्रेम का विरोध पति को भारी पड़ गया और पत्नी के प्रेमी ने उसे इस कदर धमकाया कि क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया और शुक्रवार देर रात्रि विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद परिजन उसे उपचार हेतु अस्पताल लेकर पहुँचे।