इटावा: रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड में एसएसपी ने ली सलामी, पुलिस कर्मियों को फिट रहने के लिए कराई दौड़
Etawah, Etawah | May 23, 2025 रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की परेड की सलामी एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव द्वारा सुबह 9 बजे ली गई। तत्पश्चात परेड का निरीक्षण कर उन्होंने पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया। साथ ही परेड ड्रिल के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।