इटावा: सदर इलाके के यमुना नदी स्थित हनुमान घाट पर भाजपा ने चलाया सफाई अभियान, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी नेता रहे मौजूद
Etawah, Etawah | May 23, 2025 सदर तहसील इलाके के यमुना नदी स्थित हनुमान घाट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार 4 बजे सफाई अभियान चलाया गया है। यह अभियान लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत किया गया है यह अभियान 21 मई से 31 मई तक चलेगा, इस सफाई अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया है।