सरमेरा: सरमेरा के बड़ी मिसीयां गांव में 3 दिनों से पानी बंद
नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र स्थित बड़ी मिसिया गांव में पिछले तीन दिनों से नल जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति ठप है। हुसैना पंचायत के इस गांव में बुधवार से पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।