शहर के हनुमान मोहल्ला स्थित कोली समाज की बस्ती में मंगलवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने समाज में करुणा, संवेदना और सहयोग की भावना को और मजबूत किया। यहां दो अत्यंत गरीब बच्चियों की शादी में समाजसेवियों ने आगे बढ़कर न सिर्फ गृहस्थी का सामान दिया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि कोई भी बेटी अकेली नहीं है।