तेंदूखेड़ा: जबेरा: ग्राम सर्रा में तेंदूखेड़ा एसडीएम सीजी गिरी ने तीन पेटी अवैध शराब पकड़ी
तेंदूखेड़ा तेंदूखेड़ा एसडीएम सीजी गिरी ग्राम सर्रा गेहूं खरीदी केंद्र के निरीक्षण हेतु पहुंचे थे मंगलवार की रात्रि 8 बजे केंद्र के पास संदिग्ध गतिविधि और लोगों की भीड़ दिखाई दी मौके पर पहुंचकर जांच करने पर अवैध शराब की बिक्री होती मिली एसडीएम ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाकर शराब जप्त कराई पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आप कार्य के तहत मामला पंजीबद्ध किया