कोंडागांव: ग्राम करंजी में तालाब में डूबने के कारण ढाई वर्षीय मासूम बच्चे की हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करंजी का यह मामला है। बताया जा रहा है करंजी निवासी ललित कोर्राम के ढाई साल का मासूम बेटा राहुल कोर्राम आज सुबह घर में स्थित तालाब में डूब गया जिससे उनकी मौत हो गई है। जिसकी पुष्टि जिला अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा की गई है। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।