कोंडागांव: मानसिक पीड़ित महिला का हो रहा था 2 साल से शारीरिक शोषण,शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार, कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र का मामला
कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र की पीड़िता का मानसिक रूप से कमजोरी का फायदा उठाकर आरोपी त्रिलोचन मानिकपुरी के द्वारा 2 वर्षों से शारीरिक शोषण किया जा रहा था। जिसका खुलासा पीड़िता के गर्भवती होने के बाद हुआ है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2)(ढ) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 31 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।