कोंडागांव: ग्राम पल्ली में तालाब में डूबी मिली एक ग्रामीण की लाश, कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पल्ली में एक व्यक्ति की तालाब में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। मृतक की पहचान की पुष्टि सोनाउ नेताम पिता बहादुर नेताम उम्र 37 वर्ष निवासी पल्ली डोंगरी पारा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है मृतक कल दोपहर नारंगी नदी तालाब में नहाने गया था। वहीं देर शाम उसे तालाब में लाश के रूप मे देखा गया।