कोंडागांव: कलेक्टर ने कोंडागांव विकासखंड के निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन, पीडीएस दुकान और जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोकोड़ी, करंजी, बड़े कनेरा, कमेला और राजागांव पहुंचे और यहां निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन, पीडीएस दुकान के साथ ही जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को मिली जानकारी अनुसार कमेला में निर्माणाधीन पीडीएस दुकान का निरीक्षण करते हुए 15 जुलाई तक कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।