घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड के समीप ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी हुए घायल
घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड के पास सोमवार शाम 4 बजे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायल दंपति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति कैलाश धुर्वे और उसकी पत्नी जयश्री घायल हो गई।