घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी बरेठा मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी बरेठा मार्ग पर रविवार को दो बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति मौत हो गई। शाहपुर पुलिस ने रविवार शाम 6बजे शाहपुर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी बरेठा मार्ग पर दो बाइक की भिड़त में इटारसी निवासी रियाज उल हसन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर लाया।