Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
gpgunrat
No video available
4
सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं |
19 views |
Bhilwara, Bhilwara
| Nov 2, 2021
#other
MORE NEWS
भीलवाड़ा में सेटिंग का खेल??
Bhilwara, Bhilwara | Jul 17, 2026
*गुरूदेव पुलकसागर महाराज की चातुर्मासिक अगवानी के लिए कल चित्तौड़गढ़ पहुचेंगे भीलवाड़ा के श्रद्धालु* *भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश पर 25 जुलाई को होगा भव्य स्वागत* भीलवाड़ा: निलेश काठेड़ ( वरिष्ठ पत्रकार ),17 जुलाई धर्मनगरी भीलवाड़ा की पावन धरा पर पहली बार चातुर्मास करने जा रहे ओजस्वी प्रवचनकार प्रख्यात राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पूज्य गुरूदेव पुलकसागरजी म.सा. का शनिवार 18 जुलाई को चित्तौड़गढ़ से विदा होकर भीलवाड़ा की दिशा में विहार गतिमान होगा। उनकी चातुर्मासिक अगवानी के लिए भीलवाड़ा से चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी, संयोजक मनीष शाह एवं सह संयोजक लोकेश अजमेरा की अगुवाई में सैकड़ो श्रद्धालु वहां पहुचेंगे ओर विहार यात्रा के दौरान धर्मध्वजा लेकर साथ में चलेंगे। चित्तौड़गढ़ से भीलवाड़ा तक विहार मार्ग की पूरी सेवा भीलवाड़ा के श्रद्धालु संभालेंगे ओर गुरूदेव को पूरे श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भीलवाड़ा लेकर आएंगे। विहार संयोजक रवि चौधरी,अभिषेक पटौदी,संदीप बाकलीवाल,अनंत जैन एवं पारस वैद की अगुवाई में 60 युवाओ द्वारा चित्तौड़गढ़ से भीलवाड़ा तक विहार कराया जाएगा। विहार मार्ग में भी श्रद्धालु गुरूदेव के आगमन की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे है। जगह-जगह स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारी है। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में होने वाले चातुर्मास के लिए पूज्य पुलकसागरजी म.सा. का मंगल प्रवेश 25 जुलाई को होगा। चातुर्मास के दौेरान धर्म आराधना एवं भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। चातुर्मासिक प्रवचन प्रतिदिन 26 जुलाई से प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10 बजे तक शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में होंगे। यहां प्रवचन के लिए विशाल वाटरप्रूफ डोम पांडाल तैयार किया जा रहा है। चातुर्मास के दौरान 15 से 30 अगस्त तक चित्रकूटधाम में पूज्य पुलकसागरजी म.सा. के सानिध्य में ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व चित्रकूटधाम में ही 1 अगस्त को गुरू गुणानुवाद कार्यक्रम होंगा एवं चातुर्मासिक मंगल कलश की स्थापना 2 अगस्त को होगी। चित्रकूटधाम में भी विशाल वाटरप्रूफ पांडाल तैयार किया जा रहा है। मंगलकलश स्थापना कार्यक्रम में देशभर से हजारों श्रद्धालु भी शामिल होने के लिए आएंगे। समसामयिक विषयों एवं समाज के ज्वलंत मुद्दों पर बेबाक विचार रखने वाले प्रख्यात संत पूज्य पुलकसागरजी महाराज 11 वर्ष बाद फिर भीलवाड़ा की पावनधरा पर पधार रहे है। मुनिश्री अंतिम बार वर्ष 2015 में भीलवाड़ा आए थे। उस दौरान भी हजारों लोगों ने उनके दर्शन वंदन कर धर्म लाभ प्राप्त किया था।
Bhilwara, Bhilwara | Jul 17, 2026
केंद्रीय दल ने वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की संभावनाओं की समीक्षा की ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश जनहित एवं विकासोन्मुखी कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जाये- अतिरिक्त महानिदेशक ग्रामीण विकास विभाग भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 17 जुलाई विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) योजना के अंतर्गत भारत सरकार के केंद्रीय दल के जिले के दौरे के दौरान शुक्रवार को ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार के अतिरिक्त महानिदेशक एमके उज्जैनिया की अध्यक्षता में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका संवर्धन तथा डिजास्टर मैनेजमेंट से संबंधित संभावित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बताया कि जिले के सभी 14 विकास खंडों में विभिन्न विभागों के कुल 831 विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में भीलवाड़ा प्रदेश में तीसरे स्थान पर है तथा वर्तमान में 55 हजार से अधिक श्रमिक विभिन्न विकास कार्यों में नियोजित हैं। अतिरिक्त महानिदेशक उज्जैनिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कृषि, सड़क, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, वन विभाग, शिक्षा तथा खेल विभाग से संबंधित संभावित विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। उन्होंने जिले में विकसित किए गए मॉडल तालाब एवं कैटल शेड की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं विकासोन्मुखी कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जाए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से आगामी कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि बीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत जिले का कोई भी गांव विकास कार्यों से वंचित न रहे तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकता वाले कार्यों का चयन कर समयबद्ध रूप से क्रियान्वित किया जाए। बैठक में केंद्रीय दल के सदस्य डिप्टी सेक्रेटरी प्रभात कुमार, अंडर सेक्रेटरी घनश्याम मीणा व जिला परिषद के एसीईओ मधुसूदन रत्नू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा योजना के प्रभावी संचालन एवं ग्रामीण विकास को गति देने के लिए आवश्यक सुझाव साझा किए गए।
Bhilwara, Bhilwara | Jul 17, 2026
विश्व अंगदान दिवस एवं अंगदान माह के तहत जिले में जनजागरूकता अभियान शुरू एडीएम (शहर) प्रतिभा देवठिया ने किया राज्यव्यापी ‘‘अंगदान-महादान’’ अभियान के पोस्टर का विमोचन, अधिक से अधिक लोगों से ऑनलाइन अंगदान शपथ लेने की अपील भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 17 जुलाई विश्व अंगदान दिवस (03 अगस्त, 2026) एवं अंगदान माह (जुलाई, 2026) के अवसर पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में ’’अंगदान-महादान’’ राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को NOTTO (नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन) वेब पोर्टल पर ऑनलाइन अंगदान की शपथ दिलाकर अंगदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला कलक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्रीमती प्रतिभा देवठिया ने अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘‘एक जीवनदान, अनेक वरदान’’ का संदेश प्रत्येक नागरिक तक पहुंचना चाहिए। अंगदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है और किसी व्यक्ति का एक निर्णय आठ जरूरतमंद लोगों को नया जीवन प्रदान कर सकता है। विमोचन कार्यक्रम के दौरान राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे NOTTO वेब पोर्टल (notto.abdm.gov.in) अथवा क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन अंगदान की शपथ लें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी इस महाअभियान से जोड़ें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जुलाई माह को अंगदान माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत जिले में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों, चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अन्य विभागों के सहयोग से जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं अभियान के दौरान पोस्टर, बैनर, सोशल मीडिया, जनसंवाद एवं अन्य माध्यमों से नागरिकों को अंगदान के महत्व से अवगत कराया जा रहा है तथा अधिकाधिक लोगों को ऑनलाइन शपथ दिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अंगदान के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-114-770 पर संपर्क किया जा सकता है। आमजन से अपील-अंगदान का ले संकल्प आमजन, विश्व अंगदान दिवस एवं अंगदान माह के अवसर पर अंगदान का संकल्प लें। आपका एक निर्णय आठ लोगों को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। आज ही क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा NOTTO पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अंगदान की शपथ लें और मानवता के इस महायज्ञ में अपनी सहभागिता निभाएं।
Bhilwara, Bhilwara | Jul 17, 2026
🚨 भीलवाड़ा में फिर दिखा बेसहारा सांडों का आतंक! दो सांडों की आपसी लड़ाई के बीच एक मासूम बच्चा उनकी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। यह घटना एक बार फिर शहर में बेसहारा पशुओं की गंभीर समस्या को उजागर करती है। आखिर कब तक शहरवासी ऐसे हादसों का खतरा झेलते रहेंगे? क्या अब प्रशासन को इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 📍 भीलवाड़ा, राजस्थान #Bhilwara #BhilwaraNews #HarPalBharat #BreakingNews #Rajasthan BullAttack StreetCattle PublicSafety LocalNews InstagramReels ViralNews
Bhilwara, Bhilwara | Jul 17, 2026
सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं | - Bhilwara News