शामली: बधेव में पत्रकार पर चाकू से किया हमला, 3 नामजद व 1 अज्ञात के खिलाफ थाना आदर्श मंडी पर केस दर्ज
Shamli, Shamli | Aug 20, 2026 गुरूवार को शामली के थाना आदर्श मंडी पर दर्ज कराए गए एक मुकदमें में गांव बधेव के शिव मंदिर के पास गांव के ही विपिन कुमार नाम के एक पत्रकार पर चाकू से हमले की वारदात की शिकायत की गई। पुलिस ने बताया कि घायल पत्रकार के भाई सुधीर कुमार की शिकायत पर गांव के ही परमजीत, सचिन, प्रवीण और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।