बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
परिहार ढाबा के आगे पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास परिहार ढाबा के आगे पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए जालौन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सुनील सक्सेना पुत्र कमलेश सक्सेना, निवासी ग्राम छिरिया सलेमपुर, कोतवाली जालौन के रूप में हुई है। घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
Jalaun, Jalaun | Sep 20, 2026